Skip to main content

Privacy Policy

आख़िरी बार update: 27 Sep 2026

Metal Next Bazar ("हम", "हमारा") आपकी privacy की क़द्र करता है. यह policy साफ़-साफ़ बताती है कि जब आप हमारी website इस्तेमाल करते हैं या हमारी WhatsApp scrap rate service से जुड़ते हैं, तो हम कौन सी जानकारी लेते हैं, क्यों लेते हैं, उसे कैसे रखते हैं, और उस पर आपके क्या अधिकार हैं.

हमारी website या service इस्तेमाल करके आप इस policy से सहमति देते हैं. अगर आप इससे सहमत नहीं हैं, तो कृपया हमें अपनी details न भेजें.

1. हम कौन हैं

यह website Metal Next Bazar चलाता है, जो एक scrap metal rate information service है. हमारी संपर्क जानकारी:

2. हम कौन सी जानकारी लेते हैं

क. जो आप ख़ुद हमें देते हैं

हम सिर्फ़ वही जानकारी लेते हैं जो आप इस website के किसी form में या WhatsApp पर ख़ुद भरकर देते हैं:

  • आपका नाम
  • आपका mobile number
  • आपका शहर (city)
  • आपका email address, अगर आप देना चाहें
  • enquiry form में लिखा गया आपका message

ख. जो अपने आप record होती है

हर submission के साथ हमारा server कुछ technical जानकारी भी रखता है, जैसे request किस network address से आई और कौन सा browser इस्तेमाल हुआ. यह सिर्फ़ automatic spam पहचानने के लिए रखी जाती है.

Website के visits गिनने के लिए हम आपके network address को सीधे save नहीं करते. उसे पहले एक तरफ़ा तरीक़े से बदल दिया जाता है (hashing), जिससे उस record से वापस आपका address निकाला नहीं जा सकता.

ग. जो हम कभी नहीं माँगते

हम कभी भी आपका bank account, UPI ID, card number, Aadhaar, PAN, GST या कोई password नहीं माँगते. अगर कोई हमारा नाम लेकर आपसे ये चीज़ें माँगे, तो वह हम नहीं हैं. कृपया तुरंत support@metalnextbazar.com पर हमें बताएं.

3. इस जानकारी का इस्तेमाल कहाँ होता है

  • आपको WhatsApp पर scrap metal rate update भेजने के लिए
  • आपकी भेजी हुई enquiry का जवाब देने के लिए
  • यह समझने के लिए कि लोग किन pages aur materials में ज़्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं
  • spam aur ग़लत submissions रोकने के लिए

हम आपकी details का इस्तेमाल इनके अलावा किसी और काम के लिए नहीं करते.

4. हम आपकी जानकारी किसी को नहीं बेचते

यह हमारी साफ़ नीति है. हम आपका mobile number, नाम या कोई भी details किसी दूसरे dealer, buyer, trader, advertiser या data company को न बेचते हैं, न किराए पर देते हैं, न share करते हैं.

आपकी जानकारी सिर्फ़ इन हालात में किसी तीसरे तक जा सकती है:

  • हमारी hosting company के पास, क्योंकि website का data उन्हीं के server पर रहता है
  • अगर क़ानून या किसी सरकारी आदेश के तहत देना ज़रूरी हो

5. WhatsApp के बारे में

जब आप हमें अपना mobile number देते हैं, तो आप हमें WhatsApp पर rate update भेजने की अनुमति देते हैं. यह messages WhatsApp के platform से जाते हैं, और उन पर WhatsApp की अपनी privacy policy भी लागू होती है.

आप जब चाहें रुकवा सकते हैं. किसी भी message का reply करके लिख दीजिए कि आपका number हटा दें, हम आपको update भेजना बंद कर देंगे.

6. Cookies aur browser storage

यह website आपके browser में थोड़ी सी जानकारी रखती है:

  • आपने light mode चुना है या dark mode
  • आपने lead popup पहले देख लिया है या नहीं
  • एक session cookie, जो form को सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी है

इनमें से कोई भी आपकी निजी पहचान नहीं रखता. आप अपने browser की settings से इन्हें कभी भी हटा सकते हैं.

Advertising aur analytics

अगर हमने Meta (Facebook) Pixel या Google Analytics चालू किया हुआ है, तो ये सेवाएँ भी आपके browser में अपनी cookies रख सकती हैं और यह देख सकती हैं कि आपने कौन सा page देखा या कौन सा button दबाया. यह data उन कंपनियों की अपनी privacy policy के तहत इस्तेमाल होता है, हमारी नहीं. आप अपने browser या अपने Facebook aur Google account की ad settings से इसे नियंत्रित कर सकते हैं.

7. जानकारी कितने समय तक रखी जाती है

  • Enquiry aur subscription records: जब तक हम rate service चला रहे हैं, ताकि आपको update भेजते रह सकें और ज़रूरत पड़ने पर आपकी enquiry देख सकें
  • Website visit records: लगभग 120 दिन, उसके बाद अपने आप हट जाते हैं

अगर आप कहें कि आपकी details हटा दी जाएँ, तो हम उन्हें हटा देंगे.

8. आपके अधिकार

आप हमसे कभी भी यह कह सकते हैं:

  • हमारे पास आपकी कौन सी जानकारी है, यह बताएं
  • ग़लत जानकारी को सही करें
  • आपकी सारी details हमारे record से हटा दें
  • आपको update भेजना बंद कर दें

इसके लिए support@metalnextbazar.com पर लिखिए, या हमें WhatsApp पर message कीजिए. हम आपकी request मिलने के बाद उचित समय में कार्रवाई करेंगे.

9. सुरक्षा

यह website encrypted connection (HTTPS) पर चलती है और हमारा admin area password से सुरक्षित है. Password एक तरफ़ा तरीक़े से encrypt करके रखे जाते हैं. कोई भी system पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता, लेकिन हम आपकी दी हुई जानकारी की सुरक्षा के लिए उचित क़दम उठाते हैं.

10. बच्चों की जानकारी

यह service व्यापार करने वाले वयस्कों के लिए है. हम जानबूझकर 18 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति की जानकारी इकट्ठा नहीं करते. अगर आपको लगता है कि किसी बच्चे ने हमें अपनी details दे दी हैं, तो हमें बताइए, हम उन्हें हटा देंगे.

11. दूसरी websites के link

जहाँ हम किसी दूसरी website का link देते हैं, वहाँ उस website की content या privacy practices के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं. कृपया उनकी अपनी policy पढ़ें.

12. इस policy में बदलाव

अगर हम जानकारी संभालने का तरीक़ा बदलते हैं, तो यह page update करेंगे और ऊपर दी गई तारीख़ बदल देंगे. बड़ा बदलाव होने पर हम WhatsApp update में भी बता देंगे.

13. संपर्क

इस policy से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो हमसे संपर्क कीजिए:

या हमारे contact page से message भेजिए.

ध्यान दें: Metal Next Bazar सिर्फ़ एक information service है. हम scrap न ख़रीदते हैं न बेचते हैं. rate के बारे में हमारी शर्तें Disclaimer page पर पढ़ें.
WhatsApp par Rate Paayein