ज़्यादातर dealers को पता होता है कि rate बदलता रहता है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि बदलता क्यों है. जो chain आपका price तय करती है, उसे समझ लेना ही फ़र्क़ पैदा करता है, क्योंकि तब आप number मानते नहीं, उस पर मोल-भाव करते हैं.
1. शुरुआत होती है global metal price से
Copper, Aluminium, Lead aur Zinc के लिए सबसे बड़ा reference है London Metal Exchange (LME). Indian buyers इसे इसलिए देखते हैं क्योंकि आपका scrap न ख़रीदने पर उनके पास दूसरा रास्ता है, fresh metal ख़रीदना.
जब LME पर copper महँगा होता है, तो refined copper भी महँगा हो जाता है. ऐसे में recycled copper सस्ता पड़ता है, उसकी demand बढ़ती है, और कुछ ही दिनों में scrap rate ऊपर चला जाता है.
Iron aur Steel का मामला अलग है. इनके लिए कोई एक global price इतना मायने नहीं रखता. यहाँ domestic mill demand, imported billet का भाव aur sponge iron की लागत ज़्यादा असर डालते हैं.
2. फिर आती है mill aur smelter की demand
जो rolling mill तीन shift चला रही है, उसे लगातार माल चाहिए. जो mill धीमी पड़ी है, उसे नहीं चाहिए. जब एक इलाक़े की कई mills एक साथ पूरी रफ़्तार से चलती हैं, तो वो सब एक ही heavy melting scrap के लिए आपस में भिड़ती हैं, और rate तेज़ी से ऊपर जाता है.
यही वजह है कि global price में कोई बदलाव न होने पर भी rate हिल सकता है. और इसी वजह से बारिश का मौसम मायने रखता है, क्योंकि construction धीमा होता है, mills धीमी होती हैं, और Iron Scrap आमतौर पर नरम पड़ जाता है.
3. बीच में खड़े होते हैं traders aur aggregators
आपकी दुकान aur mill के बीच एक या ज़्यादा traders होते हैं. वो transport का ख़र्च उठाते हैं, sorting की मेहनत करते हैं, अपना पैसा फँसाते हैं, और यह risk भी लेते हैं कि बेचने से पहले भाव गिर न जाए. उनका margin इसी फ़ासले से निकलता है, जो mill के दिए rate aur आपको मिले rate के बीच होता है.
आप जितनी sorting ख़ुद कर लेंगे, trader का उतना काम कम होगा, और आपकी बात उतनी मज़बूत होगी.
4. आख़िर में आपके local हालात
दो अलग शहरों के dealers के पास बिल्कुल एक जैसा माल हो, फिर भी उन्हें अलग-अलग rate मिलेगा. वजहें बहुत साधारण हैं:
- नज़दीकी mill या smelter कितनी दूर है, यह सीधा transport का ख़र्च है
- आपके इलाक़े में कितने buyers हैं, क्योंकि मुक़ाबला rate ऊपर उठाता है
- Quantity कितनी है, क्योंकि पूरा truck load अधूरे load से बेहतर rate लाता है
- Sorting की quality, क्योंकि mixed lot का price सबसे घटिया grade के हिसाब से लगता है
- नमी, ज़ंग, paint aur जुड़ा हुआ non-metal, ये सब काटे जाते हैं
इसका आपके लिए मतलब क्या है
Publish किया गया rate एक reference point है, quotation नहीं. वो आपको बताता है कि market मोटे तौर पर कहाँ खड़ा है, ताकि आप परख सकें कि सामने वाले का offer ठीक है या नहीं. आख़िरी number हमेशा आपके buyer से, आपके माल के लिए, आपके शहर में, उसी दिन तय होता है.
Quote देने से पहले अपना माल ठीक से sort कर लीजिए. इस पूरी chain में यही एक चीज़ है जो पूरी तरह आपके हाथ में है, और अक्सर यह mixed load पर ज़्यादा ज़ोर से मोल-भाव करने से भी ज़्यादा फ़ायदा देती है.
इस website पर दिए गए rate indicative reference range हैं, सिर्फ़ जानकारी के लिए. कोई भी सौदा पक्का करने से पहले अपने buyer से final price ज़रूर confirm कर लें.